फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बजगा-बागथन पंचायत में तेंदुए का आतंक

बजगा-बागथन पंचायत में तेंदुए का आतंक

Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बजगा-बागथन पंचायत में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सराहा ं(सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बजगा व बागथन पंचायत में इन दिनों एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। खुले में बेखौफ घूम रहे इस तेंदुए ने एक दर्जन से अधिक पशुओं को अपना निवाला बना लिया है जिसके कारण भयभीत किसान अपने पशुओं को चराने के लिए नहीं छोड़ पा रहे हैं। खुले में घूम रहे तेंदुए के कारण लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी है। दिन में गूंज रही तेंदुए की गुर्राहट के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। लोग झुंड के रूप में उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे हैं।

तेंदुए ने बोहलघाट, बेहल, चावला, बेड़े की सैर, गावंत व कलसेर आदि गांवों के एक दर्जन पशुओं को अपना निवाला बना लिया है। बोहल निवासी नेत्र सिंह ने बताया कि उसकी दो गाय व चार कुत्तों को तेंदुआ मार चुका है। बेड़े की सेर निवासी धर्म सिंह के अनुसार उसका एक कुत्ता तेंदुए का निवाला बन चुका है। जबकि कमल कुमार के कुत्ते को भी तेंदुए ने नहीं छोड़ा है। बीयुला निवासी राजेंद्र कुमार की दो गाय, बेहल निवासी हीरा सिंह का एक बैल भी तेंदुए ने मार गिराया। उधर, वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहां अमर सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएंगे तथा एक टीम का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

--बजगा-बागथन पंचायत में तेंदुए का आतंक
तेंदुए ने बनाया एक दर्जन पशुओं को अपना निवाला
घरों से निकलना मुश्किल, खुले में छोड़ नहीं पा रहे पशु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed