फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुरुवाला में दूध से भरा वाहन पलटा, परिचालक घायल

पुरुवाला में दूध से भरा वाहन पलटा, परिचालक घायल

Fri, 13 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुरुवाला में दूध से भरा वाहन पलटा, परिचालक घायल
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर पुरुवाला में दूध से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में परिचालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को दूध से भरा ट्रक पीबी 65 एआर 3868 पांवटा की तरफ आ रहा था। इस बीच अनियंत्रित होकर पुरुवाला के समीप खेतों में पलट गया जिससे दूध खेतों में फैल गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक के घायल परिचालक गुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि हादसे में परिचालक गुरजीत सिंह को उपचार के लिए नाहन रेफर किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed