फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे की मौत

शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे की मौत

Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत रेणुका-माइना मार्ग पर सोमवार देर रात एक बाइक पैरापिट से टकरा गई जिससे बाइक सवार रवि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार रजाना निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार अपने एक साथी सुनील कुमार के साथ माइना से रजाना की ओर जा रहा था। उसी दौरान उतराई में न्यूटल करते समय बाइक पैरापिट से टकरा गई जिससे रवि कुमार को गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय नाहन रेफर कर दिया गया लेकिन नाहन में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

संगड़ाह पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। नाहन में ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मृत्यु से रजाना गांव में मातम सा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजाना पंचायत के पूर्व प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि 28 जून को रवि कुमार की शादी होनी थी। आज मंगलवार को मामा की तरफ से प्रीतिभोज का आयोजन होना था। इसको लेकर सारी तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन शादी का माहौल मातम में बदल गया। सोमवार रात को यह हादसा हो जाने से रवि की होने वाली दुल्हन की भी मांग उजड़ गई।

संगड़ाह थाने के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि हादसा बाइक के पैरापिट से टकराने से हुआ है। हादसा स्थल पर पहुंच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
--शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे की मौत
--रेणुका-माइना मार्ग पर पैरापिट से बाइक टकराने से हादसा
--रिसेप्शन की खुशियाें की जगह रजाना गांव में छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed