{"_id":"5ae08ff94f1c1b82028b6599","slug":"41524666361-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर भारापुर में गेंहू और बातामंडी में जला भूसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर भारापुर में गेंहू और बातामंडी में जला भूसा
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मियां शुरू होते ही जनपद सिरमौर में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बुधवार को पांवटा में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं जिसमें किसानों को जहां हजारों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा वहीं दमकल विभाग की मुस्तैदी से हरे भरे जंगलों को ज्यादा नुकसान होने से बच गया।
पहले मामले में रामपुर भारापुर में एक गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई जिसके कारण नानक चंद के खेत में गेहूं और पराला जलकर राख हो गई। खेत में जैसे ही आग भड़की उसकी सूचना सूरजपुर फायर स्टेशन को दी गई, जहां से आए कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने बताया कि उसे 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने की दूसरी घटना बातामंडी में पेश आई जहां परविंद्र सिंह पुत्र हुकम सिंह की पराली में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना भी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाई। इसके चलते आग साथ लगते क्षेत्रों में नहीं फैल सकी। अन्यथा भारी नुकसान होने की संभावना थी।
विज्ञापन
आग लगने की तीसरी घटना निहालगढ़ के समीप जंगल में पेश आई। यहां भी झाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि इसकी सूचना भी समय रहते दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाकर इसे जंगल में फैलने से रोक दिया।
उधर, पांवटा अग्निशमन केंद्र के कार्यकारी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के तीन मामले सामने आए थे। टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर समय रहते काबू पा लिया।