{"_id":"5b3796be4f1c1b214d8b9514","slug":"201530369726-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी के 226 नग बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी के 226 नग बरामद, तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क के लिए कट रहे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने तीन वाहनों से अवैध ढंग से ले जाई जा रही बेशकीमती खैर की लकड़ी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरामद की गई लकड़ी की कीमत 458972 रुपये आंकी गई है। उधर, माजरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मिश्रवाला चौक के समीप पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन वाहनों को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस ने तीन वाहनों से खैर की लकड़ी के 226 नग बरामद किए। नाकाबंदी के दौरान वाहन नंबर एचआर 68-5753 से 52 नग खैर की लकड़ी के बरामद किए हैं। इस मामले में वाहन चालक शमशाद (26) निवासी लोहगढ़ पांवटा साहिब को धर दबोचा। यही नहीं अन्य वाहन नंबर एचपी 71-0428 से पुलिस ने 77 नग खैर की लकड़ी के बरामद किए। इस वाहन के साथ चालक लाली (33) निवासी धौलाकुआं को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य वाहन नंबर एचआर 58-8718 से खैर की लकड़ी के 97 नगों की बरामदगी की। पुलिस ने वाहन चालक अकरम (28) निवासी लोहगढ़ को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।