फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में जहर खाने से महिला की मौत

राजगढ़ में जहर खाने से महिला की मौत

Tue, 22 May 2018 08:08 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में जहर खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
राजगढ़ में जहर खाने से महिला की मौत
आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति के खिलाफ केस
मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ (सिरमौर)।
उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत बोहल टालिया के धार पजेरा गांव की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। उधर, मायके पक्ष के लोगों की ओर से मृतक महिला के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद राजगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धार पजेरा गांव की एक 42 वर्षीय महिला सीता देवी ने सोमवार की रात जहर खा लिया। महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल राजगढ़ लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक महिला के मायके वालों ने उसके पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाए गए। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलवंत सिंह कंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धार पजेरा गांव के प्रकाश दत्त की पत्नी सीता देवी ने सोमवार को देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब होने का पता परिजनों को लगा तो उन्होंने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।

उधर, महिला के मायके वालों ने महिला के पति पर उसे जहर खाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई विपिन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सचिन ठाकुर ने बताया की तीन चिकित्सकों के बोर्ड ने महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
------------वेद प्रकाश, हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed