{"_id":"5ac7873f4f1c1bca618b5d12","slug":"191523025727-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में ही भिड़ गए पुलिस और सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपस में ही भिड़ गए पुलिस और सुरक्षा कर्मी
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिविल अस्पताल पांवटा में जमकर हंगामा हुआ। सिविल ड्रेस में मरीज के साथ पहुंचे पुलिस कर्मी और सुरक्षा कर्मी के बीच हाथापाई व मारपीट हुई। अस्पताल में लाइनों में खड़े मरीजों की पर्चियां बदलने की बात को लेकर बहस हुई जो बाद में हाथापाई व मारपीट में बदल गई। इस दौरान उपचार करवाने पहुंची महिला मरीज को भी चोट आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर को सिविल अस्पताल पांवटा हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं। इस बीच मरीज के साथ सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस (तीमारदार) व सुरक्षा कर्मी के बीच मरीजों की पर्चियां बदलने को लेकर बहस हो गई। पुलिस कर्मी (तीमारदार) का कहना था कि सुरक्षा कर्मी पर्चियों को क्रमबद्ध ढंग से सही नहीं रख रहा है। आरोप है कि सुरक्षा कर्मी ने तीमारदार पर डंडे से वार किया। इसके बाद दूसरा सुरक्षा कर्मी भी हाथापाई करने लगा जिससे काफी हंगामा हो गया। अस्पताल में प्लास्टर करवाने आई महिला मरीज को भी हाथापाई के दौरान चोट लगी।
सिविल अस्पताल प्रभारी पांवटा डॉक्टर संजीव सहगल ने कहा कि आपसी हाथापाई की सूचना मिली थी। सुरक्षा कर्मी पर यदि पर्चियां बदलने का आरोप है तो कार्रवाई होगी। लाइनों में लगे मरीजों की क्रमबद्ध तरीके से पर्चियां लगनी चाहिए। केवल इमरजेंसी केस को प्राथमिकता दी जाती है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। हाथापाई व मारपीट मामले के आरोपों की जांच होगी।
विज्ञापन
------------