{"_id":"5b2bb9404f1c1bfd6e8b905f","slug":"181529592128-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो जीप हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो जीप हादसे में एक की मौत, एक घायल
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के पझौता इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार का जिला अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार कल्योंपाब-लेऊनाना सड़क पर कड़ौली के समीप बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिर गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोलन में उपचार दिया गया। जहां से लेऊनाना निवासी जोगेंद्र (45) को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल जीवन सिंह (43) का सोलन अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। राजगढ़ पुलिस ने शव का जिला अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बनेठी में दो कारों में टक्कर, एक घायल
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के समीप वीरवार शाम दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में शिलाई के अरुण को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी तुषार और पायलट रवि मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शिलाई निवासी अरुण को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। दो अन्य घायलों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन