फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फर्जी रोड़ सेफ्टी के दोनों आरोपियों का रिमांड चार दिन बढ़ा

फर्जी रोड़ सेफ्टी के दोनों आरोपियों का रिमांड चार दिन बढ़ा

Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
फर्जी रोड़ सेफ्टी के दोनों आरोपियों का रिमांड चार दिन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में फर्जी रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारी बनकर लोगों से पैसे की उगाही करने वाले आरोपियों सोम व स्वदेश को अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों को मिला सात दिन का रिमांड शनिवार को समाप्त हो गया था। शनिवार को फिर से आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनका रिमांड बढ़ा दिया गया है।
हालांकि, तीसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपियों से अभी तक की पूछताछ से जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक उक्त दोनों आरोपी तो मात्र मोहरे हैं। मामले की असली खिलाड़ी कोई और ही है।
विज्ञापन

आरोपी ऊना व बिलासपुर में भी इसी तरह से उगाही कर चुके हैं। लिहाजा पुलिस इस मामले की तफ्तीश को गंभीरता से कर रही है और इस मामले का पूरा खुलासा तफ्तीश पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा पाल ने बताया कि फर्जी रोड सेफ्टी क्लब मामले में कुछ तथ्य सामने आए हैं लेकिन अभी इस मामले पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। फिलहाल आरोपियों के बताए ठिकानों पर पुलिस की टीमें तफ्तीश के लिए भेजी गई हैं जहां से अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद हैं। बता दें कि कालाअंब- त्रिलोकपुर सड़क पर 31 मार्च की शाम को उक्त आरोपी अपने तीसरे साथी के साथ रोड सेफ्टी क्लब के नाम पर वाहन चालकों से 200-200 रुपये की वसूली कर रहे थे जिन्हें कालाअंब रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान संजय गुप्ता व अन्य सदस्यों ने संदेह होने पर पकड़वाया था। आरोपियों के पास से एक डायरी मिली थी जिसमें कुछ आईपीएस और आईएएस अधिकारियों व नेताओं के फ़ोन नंबर लिखे हुए थे।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed