{"_id":"5cb49251bdec2214676ac316","slug":"171555337809-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस और कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर बस और कार की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसा आमवजला के समीप सोमवार दोपहर को हुआ। उधर, कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब से नाहन जा रही एक बस और कालाअंब की ओर आ रही कार की आमवाला के पास टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक और दो बौद्ध भिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। बौद्ध भिक्षु कार नंबर यूए 07एम-1459 में देहरादून से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। आमवाला के समीप पहुंचते ही कार सामने से आ रही एक निजी बस एचपी 17डी-4686 से जा टकराई। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल कार चालक भीम बहादुर को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि सवार नवांग व बुंगा का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है।
उधर, पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।