{"_id":"5b881f5d42c792466049b7da","slug":"171535647581-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए शातिर
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में चोरी और चेन स्नैचिंग के मामलों में इजाफा हो रहा है। आए दिन इलाके में हो रही चोरियों के साथ ही राह चल रहे लोगों के गले से आभूषण तक छीने जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पांवटा के वार्ड-4 की हरिओम कॉलोनी में दो शातिरों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। इससे पहले इसी माह बद्रीपुर में चेन स्नैचिंग का मामला हुआ था। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों से महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गई है।
पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-4 की हरिओम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मां लक्ष्मी देवी अपनी कॉलोनी की सड़क पर टहल रही थी। इस बीच एक बिना नंबर प्लेट की बाइक उसके समीप पहुंच गई। तीव्र गति से आई इस बाइक पर सवार दो युवक अचानक उस पर झपट पड़े और गले में लगाई करीब तीन तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सोने की चेन की कीमत 90 हजार से अधिक है। शिकायतकर्ता ने कहा कि चेन स्नैचिंग गिरोह पहले क्षेत्र की रेकी करके गए होंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गिरोह को शीघ्र दबोचने की गुहार लगाई है। इससे पहले भी बद्रीपुर शिव मंदिर के समीप बुजुर्ग महिला के गले से छपटमार गिरोह ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें, महिला की मुस्तैदी से आधी चेन हाथ में रह गई थी। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।