फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो सप्ताह से लापता लडकी का नहीं लगा कोई सुराग

दो सप्ताह से लापता लडकी का नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 22 Nov 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह से लापता लडकी का नहीं लगा कोई सुराग
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
दो सप्ताह से ग्राम पंचायत पुरुवाला से एक लड़की लापता है जिसकी परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है लेकिन अब तक की पुलिस कार्रवाई से परिजन खुश नहीं है। बुधवार को पुरुवाला से परिजन व दर्जनों ग्रामीण पांवटा पहुंचे और डीएसपी से मुलाकात की।

परिजनों ने साफ कहा कि अब सब्र का बांध टूटने लगा है। परिजनों सहित ग्रामीणों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए डीएसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा है कि यदि उनकी लड़की को 24 घंटे में नहीं ढूंढ गया, तो मजबूरन कार्यालय का घेराव और सड़कों पर उतरना पड़ेगा। विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। फिर भी न्याय नहीं मिला तो, अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरुवाला से बुधवार को सुबह दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने पांवटा पहुंच कर डीएसपी प्रमोद चौहान से मुलाकात की। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी तकरीबन पिछले दो सप्ताह से गायब है। ऐसे में उनका पुलिस की सुस्त जांच शैली से विश्वास ही उठता जा रहा है। साफ कहा कि अगले 24 घंटों में अगर पुलिस जांच टीम ने बेटी को नहीं ढूंढ निकाला तो सड़कों पर उतर कर विरोध होगा।



उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि ग्रामीण मिले हैं। इस मामले पर पुलिस टीम ने लड़की के परिजनों द्वारा बताए संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलेंस पर रखे गए हैं। इस मामले की उचित जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed