फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गली-मोहल्लों में निकलने से कतराने लगीं महिलाएं

गली-मोहल्लों में निकलने से कतराने लगीं महिलाएं

Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
गली-मोहल्लों में निकलने से कतराने लगीं महिलाएं

विज्ञापन

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चोरी और स्नेचिंग के मामलों में इजाफा होने से पांवटा पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। महिलाओं को गली-मोहल्लों में निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में स्नेचिंग गिरोह बेखौफ घूम रहा है। आए दिन राह चल रहे लोगों का सामान छीन कर शातिर रफूचक्कर हो रहे हैं। स्नेचिंग गिरोह के निशाने पर महिलाएं ज्यादा हैं लेकिन पुलिस उन्हें दबोचने में कामयाब नहीं हो पा रही। वहीं चोरी की घटनाओं से भी लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। चोरों ने दो पहिया वाहनों को निशाना बनाया हुआ है।
पिछले एक माह के भीतर आधा दर्जन से अधिक झपटमार, पर्स, मोबाइल छीनने के साथ ही बाइक चोरी के मामले प्रकाश में आए हैं जिससे आम जनता में भय का माहौल है। विशेषकर महिलाएं और युवतियां अपने घरों से बाहर निकलने तक कतराने लगीं हैं। पुलिस के लिए लगातार बढ़ रही इन वारदातों पर अंकुश लगाना टेढ़ी खीर साबित हो गया है।
विज्ञापन

वीरवार रात को भी एक महिला का आईफोन छीनकर शातिर फरार हो गया। स्नेचर गिरोह के गिरेबान तक पुलिस का हाथ नहीं पहुंच रहा है। वीरवार को हुई वारदात में पुलिस के पास जांच करने को ठोस सुराग है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का चेहरा पूरी तरह से नजर आ रहा है। इससे पहले पांवटा कॉलेज रोड पर एक छात्रा से बेग छिन लिया गया। मोगीनंद में सोने की चेन उड़ाई गई। उसी दिन कन्या स्कूल पांवटा गली में बाइकर्स ने राह चलती महिला के गले से सोने की चेन उड़ाने का प्रयास किया लेकिन चेन टूट कर सड़क पर ही गिर गई। फिर देवीनगर में एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटमार गिरोह ले उड़ा। इस दौरान महिला गिरने से घायल हो गई थी। वीरवार शाम को ही बेहड़ेवाला के समीप से एक बाइक चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस तरह की वारदातों के निपटने के प्रयास हो रहे है। पड़ोसी राज्य की पुलिस से भी समन्वय बनाया जा रहा है जिससे वारदात के बाद पड़ोसी राज्य की तरफ भागने वाले आरोपियों को दबोचा जा सके।
---गली-मोहल्लों में निकलने से कतराने लगीं महिलाएं
पांवटा में बेखौफ घूम रहा स्नेचिंग गिरोह, पुलिस बेबस
अगस्त में स्नेचिंग और बाइक चोरी से शहर में दहशत
स्नेचिंग गिरोह से निपटना पांवटा पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed