फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा टैंकर, एक की मौत, एक घायल

पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा टैंकर, एक की मौत, एक घायल

Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा टैंकर, एक की मौत, एक घायल
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में सीमेंट से लदा एक टैंकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। इस हादसे में परिचालक की मौत हो गई। जबकि, चालक का उपचार चल रहा है। कालाअंब पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में सलानी पुल पर रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे टैंकर पुल से नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त टैंकर में चालक व परिचालक सवार थे। दोनों टैंकर में सीमेंट लेकर कालाअंब क्षेत्र से नाहन की ओर आ रहे थे। मोगीनंद के समीप सलानी नदी पर बने पुल पर चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। अनियंत्रित टैंकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। टैंकर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही कालाअंब पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में परिचालक ने दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार (42) निवासी शेरपुर, बराड़ा, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में चालक उमेश (38) निवासी बराड़ा हरियाणा को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed