{"_id":"5ac632eb4f1c1bcb618b57e3","slug":"161522938603-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
केमिकल चोरी मामला: दवा इकाई में हुई थी 18 लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड को अदालत ने 11 अप्रैल तक का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पांवटा के नारीवाला इकाई से चोरी हुए 18 लाख का केमिकल मामले में अभी तक 3 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने आरोपियों से करीब 15 लाख का केमिकल भी बरामद कर लिया है। शेष केमिकल की बरामदगी के लिए जांच टीम अब मास्टर माइंड को साथ लेकर दिल्ली के शादरा और यूपी के गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि पांवटा के नारीवाला की एक दवा इकाई से करीब 18 लाख रुपये का केमिकल चोरी हुआ था। कंपनी ने 14 मार्च 2018 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद राजबन चौकी प्रभारी बीएस नेगी की अगुवाई में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
19 मार्च को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आरोपी सचिन सैनी पुत्र जगपाल सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ। जांच टीम ने सहारनपुर, हरिद्वार, दिल्ली और दिरोईया में छापेमारी की थी। 26 मार्च को छापेमारी कर सहारनपुर से इसार पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टर माइंड अनिल श्रीवास्तव पुत्र स्व. कमलेश्वर प्रसाद निवासी गाजियाबाद को दबोचा। वह गाजियाबाद से गिरोह का अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क चलाता है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि चोरी हुआ करीब 15 लाख का केमिकल बरामद हो चुका है। शेष केमिकल बरामद करने के लिए जांच टीम मास्टर माइंड को साथ लेकर यूपी के गाजियाबाद और दिल्ली के शाहदरा में दबिश देगी।