{"_id":"5d1a0eb68ebc3e3caf782d07","slug":"15619887688-nahan-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से कामगार की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से कामगार की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लिए जरूरी
........................................
करंट की चपेट में आने से कामगार की मौत
कालाअंब के एक उद्योग में पंखे को अपनी ओर घुमाने के दौरान लगा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र के जोहड़ों में चल रहे चीची इंजीनियरिंग उद्योग में 32 वर्षीय कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त श्याम सिंह पुत्र शिवलाल, निवासी गांव वृतझाल नारायणपुर, जिला औरेया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम सिंह सोमवार दोपहर के समय उद्योग में अपने अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था। कार्यस्थल पर लगे पंखे को जैसे ही कामगार ने अपनी ओर घुमाने के लिए छुआ तो उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गया। इसके बाद कामगारों ने इसकी सूचना उद्योग प्रबंधन को दी और तुरंत कालाअंब के निजी अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लिहाजा, हादसे की सूचना कालाअंब पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। कालाअंब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके मौके का मुआयना किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।