{"_id":"5bb39f2a867a55019f2c9971","slug":"141538498346-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाकुआं में अवैध शराब की खेप समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौलाकुआं में अवैध शराब की खेप समेत एक गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
धौलाकुआं में एसआईयू की टीम ने लगा रखा था नाका
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध रूप से सिरमौर पहुंचाई जा रही हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात नाके के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से यह शराब बरामद की। गाड़ी में सवार एक युवक को पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि, गाड़ी का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एसआईयू सिरमौर की टीम को अवैध नशे के धंधा पनपने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने पुख्ता सूचना मिलने पर सोमवार रात को माजरा के समीप नाका लगाया। माजरा के समीप रात को नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी कि कोलर की तरफ से एक जाइलो कार वहां पहुंची। नाका देख कर चालक हड़बड़ा गया और तुरंत वाहन को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने वाहन का पीछा किया और धौलाकुआं में गाड़ी को रोक लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस टीम ने ग्राम बिरला निवासी बीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वाहन की जांच में हरियाणा ब्रांड की कुल 15 पेटियां बरामद हुई हैं। इनमें एक पेटी में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब तथा 14 पेटी में देसी शराब की खेप पकड़ी गई। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।