फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो बसों के बीच फंसकर दो बाइक सवार घायल

दो बसों के बीच फंसकर दो बाइक सवार घायल

Sun, 24 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
दो बसों के बीच फंसकर दो बाइक सवार घायल
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह लादू के समीप एक बार फिर एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, बाइक सवारों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि बाइक सवार बसों की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घायल बाइक सवारों का डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लादू के समीप सराहां से नाहन आ रही और नाहन से शिमला जा रही एचआरटीसी की दोनों बसों के लादू में आमने-सामने से क्रास करते समय एक बाइक सवार ने बसों के बीच से बाइक निकालने की कोशिश की लेकिन इस बीच बाइक सवार हड़बड़ाकर गिर गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नाहन से सराहां की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने जैसे ही शिमला जा रही बस को पास करने की कोशिश की। उसी समय दूसरी तरफ से एक अन्य बस भी मौके पर पहुंच गई। ऐसे में बाइक सवार हड़बड़ाहट में गिर गए। दोनों बसों के बीच में बाइक सवार शौकीन मिर्जा निवासी धौलाकुआं और इकबाल फंसकर गिर गए। दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। इसके बाद घायलों को नाहन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को भी लादू के समीप एक कार सड़क के बीचोंबीच पलट गई थी। इससे पहले वीरवार को दो कारों की आपसी भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed