{"_id":"5a4f8f104f1c1bd1178b50bb","slug":"121515163408-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और आभूषणों समेत घर से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी और आभूषणों समेत घर से लाखों का सामान चोरी
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)।
पांवटा साहिब की सूर्या कालोनी में शातिरों ने एक घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। साथ ही अन्य सामान भी चुराया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरी की इस वारदात में शातिर मुख्य गेट से लेकर दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी के लाकर तक पहुंचे। लाकर तोड़ने के बाद चोरों ने 65 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। यही नहीं चोरों ने सोने की अंगूठी व चैन, एलईडी के अलावा घर में रखा हीटर भी उड़ा लिया।
इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-6 सूर्या कॉलोनी निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को जब घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
इसके बाद आगे बढ़े तो दरवाजे के ताले भी टूटे पाए गए। भीतर प्रवेश करने पर देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। घर के सामान की छानबीन करने पर पता चला कि अलमारी के ताले व लॉकर भी शातिरों ने तोड़ दिए। हर कमरे में सामान तितर-बितर किया गया था। अलमारी खोलकर देखा तो व्यापार के लिए रखी 65 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी और चैन, एलईडी, टीवी-स्क्रीन व रूम हीटर भी गायब मिला। रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात में कुल करीब दो लाख से अधिक के आभूषण, नकदी व सामान चोर उड़ा ले गए हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूर्या कॉलोनी निवासी रविंद्र सिंह की शिकायत मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
बाक्स--
रुकने का नाम नहीं ले रही चोरी की वारदातें
पांवटा में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। निरंतर चोरियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से पांवटा में चोरियों का सिलसिला जारी है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पहले पांवटा के भूंगरनी में एक परिवार से बंदूक की नोंक पर लूट की गई। इसके अलावा देवीनगर, भाटांवाली क्षेत्र में भी आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।