{"_id":"5b33a23d4f1c1b6c4d8b8e8f","slug":"11530110525-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने बरामद किए 482 कटे हुए पेड़, मांगा ब्योरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच टीम ने बरामद किए 482 कटे हुए पेड़, मांगा ब्योरा
Updated Wed, 27 Jun 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच टीम ने बरामद किए 482 कटे हुए पेड़, मांगा ब्योरा
एसआईयू ने आरा मशीन और लकड़ी के निजी डिपो का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के वन परिक्षेत्र भगानी में एसआईयू ने शिकायत के आधार पर रूखसार स्थित एक निजी आरा मशीन पर अचानक छापामारी की। टीम ने भगानी वन विभाग को साथ लेकर आरा मशीन भगानी और लकड़ी के निजी डिपो में निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम को मौके पर 482 कटे पेड़ मिले, जिनमें 178 खैर और 304 कोकाट के पेड़ बरामद हुए। टीम ने मौके पर बरामद विभिन्न किस्म की लकड़ी की फोटोग्राफी की और वन विभाग से सभी कीमती लकड़ियों का पूरे मापदंड के अनुसार लिखित ब्योरा मांगा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद एसआईयू प्रभारी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी पंकज चंदेल, एचसी वेद प्रकाश, कांस्टेबल रामकुमार, विशाल, सन्नी, वन रेंजर बलदेव ठाकुर, बीओ मोहन सिंह, स्थानीय भगानी पंचायत प्रधान निंद्रों देवी ने क्षेत्र के रूखसार आरा मशीन पर दबिश दी। अवैध वन कटान के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाले भगानी वन क्षेत्र में एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई। पिछले कुछ दिनों से विभाग को रूखसार आरा मशीन संचालकों द्वारा अवैध रूप से जंगल सहित अन्य पेड़ काटने की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
उधर, वन परिक्षेत्र भगानी के आरओ बलदेव ठाकुर ने कहा कि रूखसार आरा मशीन की कई बार चेकिंग होती रही है। डिपो में बरामद 482 पेड़ों की विभाग को कोई जानकारी नहीं है। न ही विभाग से इसकी परमिशन ली गई है। उधर, रूखसार आरा मशीन के संचालक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
---------------