{"_id":"5ad4b54d4f1c1b76098b4dbc","slug":"11523889485-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन पर पति व ससुरालियों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन पर पति व ससुरालियों के खिलाफ केस
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
police logo
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस पर पांवटा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इलाके की एक महिला ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी 2016 में नारायणगढ़ (हरियाणा) में हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति व ससुराल पक्ष की ओर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए हैं। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
---------
विज्ञापन
---------