फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महिला से आईफोन छीन फरार हुआ शातिर

महिला से आईफोन छीन फरार हुआ शातिर

Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला से आईफोन छीन फरार हुआ शातिर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहर में स्नेचिंग गिरोह सक्रिय है। वीरवार देर शाम सिनेमा गली में टहलने निकली महिला के हाथ से आईफोन छीन कर शातिर स्नेचर फरार हो गया। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। गली के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आईफोन छीनने वाले की तस्वीर कैद हो गई है जिसके आधार पर आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है।
पांवटा के वार्ड-8 की सिनेमा गली में वीरवार को रात करीब साढ़े 9 बजे वारदात हुई। इसी वार्ड में पीजी संचालित करने वाले व्यक्ति की पत्नी गली में टहलने निकली थी। इस बीच उसने अपने महंगे आईफोन को कॉल करने के लिए निकाला। उसके पीछे चल रहे एक युवक ने मौका मिलते ही झपटा मारा और हाथ से मोबाइल छीन कर भाग खड़ा हुआ। वारदात से अचंभित महिला ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह गिरकर घायल हो गई। शोर सुनने पर आसपास के लोग बाहर निकले लेकिन तब तक स्नेचर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन

महिला ने इसकी सूचना पांवटा पुलिस थाना में कर दी गई। मौके पर आकर पुलिस टीम ने गली के साथ एक भवन के सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में आरोपी का चेहरा व वारदात रिकार्ड हुई है जिससे पुलिस टीम को आरोपी दबोचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि चोरी हुए आईफोन को ट्रेकिंग पर लगाया गया है। इस गली में एक भवन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले युवक की तस्वीर कैद हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
---महिला से आईफोन छीन फरार हुआ शातिर
वीरवार रात पांवटा की सिनेमा गली में हुई वारदात
सीसीटीवी में स्नेचिंग करने वाले की तस्वीर कैद
शिकायत मिलने पर पुलिस छानबीन करने में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed