फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रैक्टर से टकराया बाइक, युवक की मौत

ट्रैक्टर से टकराया बाइक, युवक की मौत

Sat, 12 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराया बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के पांवटा साहिब इलाके में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा घटनाक्रम में शनिवार सुबह पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर तारूवाला के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पांवटा शहर के वार्ड नंबर आठ एसएएस कॉलोनी निवासी मनीत सिंह (31) पुत्र तेजेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर तारूवाला के समीप अचानक अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे पार्क कर रखे एक ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक चकनाचूर हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पांवटा की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पांवटा थाना से पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बाइक सवार काफी तेज गति से चल रहा था जिस वजह से यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है।
--ट्रैक्टर से टकराया बाइक, युवक की मौत
शनिवार को पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर तारूवाला के समीप हादसा
पांवटा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed