फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दोमंजिला मकान राख, दो मवेशी भी जले

दोमंजिला मकान राख, दो मवेशी भी जले

Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
दोमंजिला मकान राख, दो मवेशी भी जले
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार तहसील के अंतर्गत भटयूडी गांव में वीरवार रात हुए अग्निकांड में दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान में तीन कमरे थे। पहली मंजिल में बनी गोशाला में बंधे दो मवेशी (खच्चर) भी जिंदा जल गए। अग्निकांड में लगभग चार लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात भटयूडी गांव निवासी विद्या दत्त के मकान में अचानक आग लग गई। दोमंजिला मकान में कुल तीन कमरे थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा कुछ भी सामान नहीं बचाया जा सका। पहली मंजिल में बनी गोशाला में दो खच्चरें जिंदा जलकर मर गईं। खच्चरें चोकर निवासी जोगेंद्र सिंह की बताई जा रही हैं। पुलिस टीम ने मौके का दौरा करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आग की यह घटना आधी रात के बाद हुई। सुबह जब लोगों ने मकान को जलते हुए देखा तो आग बुझाने में लग गए। लेकिन, तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी कि लोग न तो मकान को बचा पाए और न ही मकान में रखा सामान। गनीमत यह रही कि मकान में रात को कोई भी नहीं था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। विभाग ने लगभग चार लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। कार्यकारी तहसीलदार नौहराधार दिनेश शर्मा ने बताया कि आग से विद्या दत्त का मकान जल गया है। उन्होंने बताया कि चोकर निवासी जोगेंद्र की दो खच्चरें जिंदा जल गईं। घटना में लगभग चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। चौकी प्रभारी नौहराधार मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद मामला कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed