{"_id":"de21a81ac12a7b3924a89906ee5ce2f2","slug":"crime-news-hindi-news-1028","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा चाकू कांड आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा चाकू कांड आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माजरा चाकू कांड में आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। हमले के बाद से आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस जांच टीम गांव व रिश्तेदारों के घर पर नजर रखे हुए है। वहीं, हमले में घायल छात्र की हालत, खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसके बाद माजरा पुलिस की एक टीम देहरादून के जौलीग्रांड अस्पताल के लिए रवाना हो गई है।
बताते चलें कि माजरा स्कूल का 29 जनवरी को वार्षिक समारोह चल रहा था। इस दौरान दो छात्र गुटों के बीच आपसी विवाद हो गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को माजरा बाईपास पर छात्र आपस में भिड़ गए। एक छात्र अंकुश पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन देहरादून के जौलीग्रांड अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है जिसके बाद माजरा पुलिस टीम पीड़ित छात्र अंकुश(18) पुत्र जगमोहन के बयान दर्ज करने को देहरादून रवाना हो गई। वहीं, वारदात के बाद माजरा पुलिस टीम ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसआई देवी सिंह नेगी की टीम ने शनिवार को भी आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दी लेकिन आरोपियों को पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने कहा कि दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की एक टीम देहरादून रवाना हो गई है। होश में आने पर अब पीड़ित युवक के बयान दर्ज होंगे जिससे मारपीट व हमले के कारण पता चल सकेगा।