फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

दो टिपर के बीच कुचलने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Mon, 05 Apr 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
नाहन के कार्मल स्कूल के समीप सड़क हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर कार्मल कान्वेंट स्कूल के समीप दो टिपरों के बीच कुचल जाने से स्कूटर पर जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति बिरोजा कारखाना में बतौर फोरमैन कार्यरत था। ड्यूटी पर जाते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नाहन के हरिपुर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे से मोहल्ले में मातम का माहौल है। उधर, पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर कार्मल स्कूल के समीप सुबह करीब आठ बजे दर्दनाक हादसा पेश आया। उतराई वाली सड़क पर दिनेश स्कूटर पर रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। उसके आगे भी टिपर था और पीछे भी। अचानक आगे चल रहे टिपर ने ब्रेक लगा दी। स्कूटर के पीछे चल रहा टिपर चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और स्कूटर को तहस-नहस करते हुए आगे वाले टिपर से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टिपरों की इस टक्कर में स्कूटर सवार दिनेश बीच में कुचला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि स्कूटर के पीछे चल रहा टिपर एक कार को ओवरटेक करते हुए स्कूटर को रोंधता हुआ दूसरे टिपर से जा टकराया। हालांकि, छानबीन के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा। एएसपी बवीता राणा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed