फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

वाहनों की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2020 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के सूरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा है। शुक्रवार देर रात को एक कार नाहन की तरफ जा रही थी। अचानक एक तेज रफ्तार टैंपू ने लापरवाही से गलत दिशा में जाकर कार को टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर कार एक साइकिल से जा टकराई। इस हादसे में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस टीम ने टैंपू चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात को सूरजपुर के समीप हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक टैंपो (छोटा हाथी) पांवटा की तरफ आ रहा था। नाहन की तरफ से एक कार सही दिशा में पांवटा की तरफ से नाहन जा रही थी। आरोप है कि टैंपो को चलाने वाले चालक ने बिना सावधानी और इधर-उधर देखे ही लापरवाही से तेज रफ्तारी से टैंपो को गलत दिशा में पूरी सड़क में गलत दिशा में घुमाया। अपनी सही दिशा में जा रही कार को बहुत ही खतरनाक तरीके से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर से कार सड़क से बाहर चले जाने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार को टक्कर मारने के कारण साइकिल पर सवार विकास (21) निवासी यूपी हरदोई बुरी तरह से जख्मी हो कर नीचे गिर गया। घायल के सिर, हाथ और पांव में चोटें लगी थीं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। घायल साइकिल सवार की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा-279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल पांवटा में पोस्टमार्टम के बाद यूपी हरदोई निवासी विकास (21)का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में आरोपी यूपी निवासी टैंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed