{"_id":"5f8747308ebc3ec5ed5ab28d","slug":"crime-nahan-news-sml3483784196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन से अपने घर जा रहे युवक की अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन से अपने घर जा रहे युवक की अचानक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के ग्राम भवाई में एक युवक की आकस्मिक मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार भवाई गांव का रजत ठाकुर (18) पुत्र अमीचंद मंगलवार शाम नाहन से अपने घर बस से जा रहा था। उसे पता चला कि उसके दोस्त संगड़ाह गाड़ी लेकर आए हैं। उसके दोस्तों ने उसे वहीं रुकने को कहा। देर शाम उनके साथ गाड़ी में बैठकर रजत घर के लिए रवाना हुआ।
अभी संगड़ाह से करीब 3 किलोमीटर आगे अंधेरी के समीप पहुंचे ही थे कि रजत को अचानक छाती में दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। उसके साथी उसे अंधेरी स्थित निजी चिकित्सक के पास ले कर गए। रजत की हालत गंभीर होने के बाद उसे संगड़ाह ले जाने को कहा। उसके साथी उसी समय रजत को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां पर तैनात चिकित्सक ने रजत को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस विभाग संगड़ाह को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
संगड़ाह में चिकित्सकों की कमी के चलते मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नाहन भेज दिया है, जहां पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि रजत ठाकुर ने नाहन कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उधर, उपपुलिस अधीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि युवक की अचानक ही मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
.................