{"_id":"5ef76ae98ebc3e430a0cb067","slug":"crime-nahan-news-sml3368047136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। भंगाड़ी संपर्क सड़क पर नौहराधार की ओर आ रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार दो लोग घायल हो गए। नौहराधार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नौहराधार की तरफ आ रही कार (सीएच03वाई-9319) भंगाड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खाई से घायलों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को भी दी गई। लोगों ने निजी वाहन से आधे रास्ते तक घायलों को पहुंचाया।
इसके बाद 108 एंबुलेंस में घायलों को सीएचसी नौहराधार लाया गया जहां चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सोलन अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान कार चालक दौलतराम पुत्र शिवराम निवासी भंगाड़ी ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों सुनील निवासी गांव कनेच कथौड़ी (राजगढ़) और कविराज निवासी बडग़ला, राजगढ़ का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, नौहराधार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नौहराधार प्रशासन ने दुर्घटना के मृतक को 15 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है।
उधर, नौहराधार पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों घायलों की हालत ठीक है।