पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिंदू जागरण मंच, विहिप और धर्म जागरण मंच ने संयुक्त रूप से शनिवार को पावटा में रैली निकाली जिसमें गुलाबगढ़ मारपीट मामले की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। रैली के बाद प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया जिसमें 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर मारपीट में शामिल पुलिस आरक्षी समेत फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
आरएसएस विभागीय अधिकारी भोलेश्वर, हिंदू जागरण मंच प्रांत संगठन मंत्री विवेक मोदगिल, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक भंडारी और धर्म जागरण मंच के शशि पाल चौधरी ने कहा कि गुलाबगढ़ मारपीट मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित जांच की जाए। आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए इस तरह के हमले करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई जरूरी है। यदि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले पांवटा के वाय प्वाइंट से मुख्य बाजार होकर मिनी सचिवालय तक हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद व धर्म जागरण मंच द्वारा संयुक्त रुप से विरोध रैली निकाली गई। इस अवसर पर विवेक मोदगुल, दीपक भंडारी, शशिपाल मयंक और संदीप समेत दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।