फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

सड़क पर दौड़ रहे यूपी-उत्तराखंड के ट्रक, लोगों ने किया विरोध

Mon, 11 May 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रविवार देर शाम को यूपी और उत्तराखंड के रेत बजरी से लदे ट्रकों का देवीनगर क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि रविवार को दिन भर सैकड़ों ट्रक सड़कों पर दौड़ते रहे। देवीनगर सड़क पर एकत्र होकर लोगों ने इसका विरोध किया। इस मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग को सूचित किया जिसमें कहा गया कि लॉकडाउन के बीच इतने वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। इनकी स्वीकृति और ई-पास बारे पूरी जानकारी ली जाए।
विज्ञापन

देर शाम को देवीनगर में लोगों के विरोध की सूचना मिलने पर एसएचओ संजय शर्मा टीम सहित देवीनगर मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने लोगों को समझाया कि इन ट्रकों के पास उत्तराखंड प्रशासन से स्व्ीकृति है जिसके बाद लोग शांत होकर अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

पांवटा के देवीनगर निवासी लोगों का कहना था कि सुबह 7 से शाम 7 बजे के बीच वाहन मूवमेंट की स्वीकृति है। कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में कर्फ्यू और लॉकडाउन है। लोगों का कहना था कि रविवार को सुबह से देर रात तक करीब सौ से अधिक ट्रक रेत बजरी लेने पहुंचे। लोगों ने कहा कि एक ट्रक के पास 8 मई 2020 का ई पास था लेकिन इसी ई-पास को लेकर रविवार को वाहन दौड़ाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि देवीनगर में लोगों द्वारा कुछ ट्रकों को रोकने व विरोध करने की सूचना मिली थी। एसएचओ पांवटा ने मौके पर जाकर शिकायत की जांच की है जिसमें पाया गया कि इनके पास उचित स्वीकृति है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed