{"_id":"5e2c681e8ebc3e4b0a7f3db0","slug":"crime-nahan-news-sml322212841","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के समीप खड़ी कार ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के समीप खड़ी कार ले उड़े शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के गुन्नूघाट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर खड़ी एक कार को चोरी कर शातिर फरार हो गए हैं। जबकि, शहर के ही कच्चा टैंक क्षेत्र से एक बाइक भी चोरी हुई है। दोनों ही चोरियां एक ही रात को हुईं। पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नाहन शहर के गुन्नघाट स्थित पुलिस चौकी के सामने से 23 जनवरी की रात को चोरों ने एक कार चोरी कर ली। गाड़ी (एचपी 89ए-5259) को गाड़ी मालिक सुभाष ने पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर पार्क किया था। सुबह जब वह वहां पहुंचा तो गाड़ी मौके पर नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर भी गाड़ी की तलाश की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को ही उन्होंने गुन्नूघाट चौकी में कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, शहर के कच्चा टैंक से चोरों ने गली में पार्क की गई एक बाइक (एचपी 71-7793) को चुरा लिया। बाइक मालिक यशवर्धन ने कच्चाटैंक पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत की है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। उधर, एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक रात दो जगह हुई चोरियों से इलाकावासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि चोरी के आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आशंका जताई जा रही है कि एक ही रात हुईं चोरी की वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ है।