फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत, बाइक चालक गंभीर

Sun, 04 Aug 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत धौलाकुआं के रामपुर बंजारन क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माजरा पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में ले लिया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को धौलाकुआं क्षेत्र में हादसा हुआ। माजरा थाना में उत्तर प्रदेश के ग्राम लालपुरा करोल तहसील रामनगर जिला बाराबांकी के निवासी आकाश के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। आकाश ने बताया कि रामपुर बंजारन कंपनी में ठेकेदार के पास बतौर मजदूर कार्यरत है। शनिवार देर शाम वह दोस्तों के साथ कंपनी से कुछ दूरी पर पुल के समीप खड़े थे। इस बीच देखा कि धौलाकुआं की तरफ से राजकुमार पुत्र राम सुमरन निवासी लालपुरा करोल तहसील रामनगर थाना मुहम्मदपुर खाला जिला बाराबांकी यूपी पैदल आ रहा था। एक बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में रामकुमार और बाइक चालक यूपी के सहारनपुर के ग्राम जलालपुरा का निवासी अनिकेत पुत्र सुशील भी घायल हो गया। देर रात को दोनों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एसएचओ माजरा समेत जांच टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। रात को ही परिजनों को सूचित कर दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि धौलाकुआं के समीप सड़क हादसे में पैदल जा रहे राजकुमार की मौत हो गई है। बाइक सवार घायल बताया जा रहा है। माजरा पुलिस टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed