{"_id":"6116bdbd8ebc3ee076273bcc","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3803704157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक में गिरने से 70 साल की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंक में गिरने से 70 साल की महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के यशवंत नगर में शौचालय के दरवाजे के सामने बने पानी के टैंक में गिरने से एक 70 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। कटोगड़ा निवासी पलका देवी (70) पत्नी स्वर्गीय दयाल सिंह शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे यशवंत नगर में सार्वजनिक शौचालय में शौच करने के लिए गई थी। शौचालय के सामने बने एक पानी के टैंक का ढक्कन खुला होने के कारण वह उसमें गिर गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि शौचालय के दरवाजे के सामने पानी का स्टोर टैंक बनाया गया है जिसका ढक्कन अकसर बंद रहता है। शुक्रवार दोपहर के वक्त एक कर्मी ने टैंक से पानी निकाला और वह बाल्टी लेकर शौचालय साफ करने गया। इसी बीच महिला शौच करने आई और खुले ढक्कन के कारण टैंक में गिर गई। जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक महिला का सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शौचालय का प्रबंध देखने वाले और कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने प्रशासन की तरफ से बीस हजार रुपये मृतक के परिजनों को दिए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना से मृत्यु का मामला है, इसलिए फील्ड स्टाफ को राहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
------------