फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in ponta sahib

विश्वकर्मा मंदिर से चोर ने उड़ाया 10 हजार का बिजली सामान

Wed, 21 Apr 2021 06:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
crime in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब एनएच-07 पर विश्वकर्मा चौक के समीप मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। एक चोर ने रात को नए बन रहे मंदिर से बिजली का सामान चुरा लिया। आहट होने पर पुजारी ने भागते चोर को पहचानकर उसकी शिकायत पांवटा थाने में कर दी है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी कविंद्र दत्त उनियाल पुत्र गोविंद राम उनियाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से स्थानीय मंदिर में पूजा पाठ कर रहा है। मंदिर के परिसर में बने रिहायशी कमरे में वह परिवार सहित रहता है। मंदिर कमेटी के साथ ही नए मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उसने बताया कि मंगलवार देर रात्रि को कुछ आहट हुई। इसके बाद वह उठकर मंदिर के आंगन में गया। मंदिर के लंगर हाल के साथ आंगन में एक संदिग्ध के चलने की आवाज सुनाई दी। लंगर हाल में पहुंचा तो एक व्यक्ति को प्लास्टिक के बोरू लेकर आंगन से सीढ़ियों की तरफ जाते देखा। रुकने के लिए जब उसे आवाज लगाई तो वह सीढ़ियों को चढ़कर चार दीवारी को फांद कर बोरु सहित छलांग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी का कहना है कि लाइट की रोशनी पड़ने पर उसने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसने इस घटना की सूचना मंदिर कमेटी के मैनेजर पूर्ण चंद धीमान और उपप्रधान भूपेंद्र धीमान को दी। उनके आने पर मंदिर की जांच की गई जिसमें नए मंदिर के भीतर से हाल ही में लगाई गई बिजली की तारें चोरी होने की बात सामने आई। इसके अलावा मंदिर के बाहर से एक मैन स्विच बोर्ड और अन्य बिजली लाइन की सामग्री चोरी पाई गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed