Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in ronhaat

Sirmour News: गेहल ने शिरगुल क्लब को हराकर हाटी चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in ronhaat
रोनहाट के डाहर मे आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यअति​​​थि के
गेहल ने शिरगुल क्लब को हराकर हाटी चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

रोनहाट क्षेत्र में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट/नाहन (सिरमौर)। रोनहाट क्षेत्र के डाहर में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में गेहल ने शिरगुल क्लब सैल को हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिरगुल क्लब सैल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 44 रन का लक्ष्य रखा जिसे गेहल ने 5 ओवर में प्राप्त कर लिया।
कमेटी के अध्यक्ष विलम ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। इसमें एमबीसीसी गेहल ने फाइनल में 1,21,000 रुपये की इनामी प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम शिरगुल क्लब सैल को 55 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली जलऊ इलेवन देवनल की टीम को 11 हजार रुपये प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में प्रदीप ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में कसौली विधानसभा के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे। उन्होंने नवयुवक मंडल डाहर द्वारा शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन पर युवाओं को बधाई दी व नवयुवक मंडल डाहर-केलवी को अपनी निजी निधि से 1,01,000 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता एमआर पराशर, राजेंद्र शर्मा, सोलन के इंटक के जिला अध्यक्ष नेत्र सिंह अत्री, कसौली के पूर्व बीडीसी सदस्य उमादत्त धीमान, राज कुमार कौंडल व बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed