फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cpim strike against increasing prices

नाहन में वामपंथियों का हल्ला बोल

Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
cpim strike against increasing prices
चतरा ब्लॉक में लोहिया आवास की मांग को लेकर तहसील में सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण।

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। कमरतोड़ महंगाई के विरोध में वामपंथी उग्र हो गए हैं। सीपीआईएम के बैनर तले रविवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नाहन बस स्टैंड में हल्ला बोल दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया।
सीपीआईएम की जिला कमेटी ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर रविवार को बस अड्डे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बस अड्डे पर सीटू कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कामरेड संतोष कपूर ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब उसके नेता महंगाई पर दूसरों को पाठ पढाया करते थे। जनता को महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम करने के तरीके गिनाया करते थे। आज जब देश में भाजपा की सरकार बनी हैं तो महंगाई तीन गुना अधिक बढ़ गई है। लोग दाल-सब्जी के लिए मोहताज हो चुके हैं। आज केंद्र सरकार भी पूर्व सरकार की तरह महंगाई रोकने में लाचार नजर आ रही है। आलम यह है कि गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में दालों की कीमतों में 35 से 80 प्रतिशत तथा सब्जियों के दामों में 17 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। लोग अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे थे। यह अच्छे दिन बस कारपोरेट घरानों व बड़ी कंपनियों के नसीब में ही आए हैं। आम जनता के लिए यह दिन किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं हैं।

महासचिव विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि एक तरफ महंगाई अपने चरम पर हैं वही प्रदेश में अंशकालिकों, अनुबंध कर्मियों, दिहाड़ीदारों को नाममात्र का ही वेतन दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदर्शन कर रहे दयाकिशन, राजेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ, लाल सिंह, संतोष कपूर, गुरविंद्र सिंह, सतपाल मान, जगत नेगी, अमिता चौहान, जगदीश रमौल, अमित, राहुल, संजू, सुमन, सचिन, राजकुमार, रणजीत, रामलाल आदि ने सरकारी डिपुओं में सभी को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने, दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 15 हजार करने की मांग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed