{"_id":"6894b1facd2e45fa9c0b0621","slug":"court-news-court-news-nahan-news-c-177-1-ssml1028-156718-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सैनिक कल्याण बोर्ड नाहन में खुला विधिक सेवा क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सैनिक कल्याण बोर्ड नाहन में खुला विधिक सेवा क्लीनिक
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को मिलेगी निशुल्क कानूनी सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला ने हिमाचल के सभी जिलों में वीरवार को नालसा वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत लीगल सर्विस क्लीनिक का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया ने ऑनलाइन किया। इस दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर व उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मौजूद रहे।
सैनिक कल्याण बोर्ड नाहन के कार्यालय में विधिक सेवा क्लीनिक का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने मुख्य न्यायाधीश की ओर से किया। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) सुभाष चंद्र भसीन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उपासना शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास कपूर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नव कमल, जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी, कमांडेट होमगार्ड टीआर वर्मा, बार संघ नाहन के अध्यक्ष करण चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख, शबाना शेख समेत अन्य सदस्य, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर मेजर दीपक धवन, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेस के मेजर, रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल समेत पूर्व सैनिक व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवकमल ने बताया कि नालसा वीर परिवार सहायता योजना के इस क्लीनिक में पूर्व सैनिकों, सैनिकों व उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त कानूनी सहायता व न्यायालय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
0