{"_id":"600720d78ebc3e2c50456f8d","slug":"corona-vaccination-in-nahan-sirmaur-nahan-news-sml358285646","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 50 डाक्टरों समेत 120 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 50 डाक्टरों समेत 120 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में कोविशील्ड का टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : NAHAN
नाहन/ ददाहू(सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड टीकाकरण अभियान जारी है। तीसरे दिन जिले के दो स्थानों पर टीकाकरण अभियान चला। विभाग ने 183 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इनमें से 120 लोगों ने टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीके लगवाए। खास यह है कि इनमें लगभग 50 चिकित्सक शामिल हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को चिकित्सकों को टीके लगे। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्रु ने भी कोविशील्ड का टीका लगवाया।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल ददाहू में टीकाकरण किया गया। मेडिकल कॉलेज में 100 और ददाहू में 83 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मेडिकल कॉलेज में 20 और ददाहू में 70 लोगों को टीके लगाए गए। सिविल अस्पताल ददाहू में आज पहली बार टीके लगे। ददाहू के सफाई कर्मचारी जसपाल सिंह को सबसे पहले टीका लगा। टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने कहा कि यह महत्वपूर्ण अभियान है। हालांकि, टीका लगाने के बाद भी हमें पूर्ण रूप से सावधानी बरतनी होगी। मास्क आदि पहनना अभी भी जरूरी है।
सीएमओ डॉ. केके पराशर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. सन्नी दुआ, डॉ. अमित गोयल और डॉ. वसुधा भी मौजूद रहे। टीका लगवाने आए सभी लाभार्थियों का मुंह मीठा करवाने के साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया गया। टीका लगाने के पश्चात सभी लाभार्थियों को आधा घंटा के लिए चिकित्सकों की निगरानी में भी रखा गया। सभी लाभार्थी स्वस्थ रूप से अपने कार्यों पर वापस लौटे। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेश शर्मा, एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी और ददाहू पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान पंकज गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------------