{"_id":"607f218a8ebc3e8d195ad2e4","slug":"corona-nahan-news-sml36806458","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद क्षेत्र में कोरोना से एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद क्षेत्र में कोरोना से एक मरीज की मौत
विज्ञापन
corona
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल के सराहां में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से पूरे इलाके में खौफ पसर गया है। कोरोना से मृत हुए व्यक्ति का मंगलवार को कोरोना प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सचिन भंडारी, सराहां पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र गोसाई, पच्छाद के नायब तहसीलदार अश्विनी कुमार, पटवार वृत्त सराहां के ग्रामीण राजस्व अधिकारी मनोज कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इनकी देखरेख में ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौजूद रहे।
बता दें कि मृतक लंबे अर्से से किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। उसका इलाज नाहन के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उसे कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अस्पताल में ही उसने अंतिम सांस ली थी। इसके चलते मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में कोरोना प्रोटोकाल के साथ किया। बता दें कि इलाके में कोरोना से हुई यह चौथी मौत है।
विज्ञापन
-----------