{"_id":"607d92248ebc3ebd016d526d","slug":"corona-in-ponta-sahib-nahan-news-sml3679215107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा क्षेत्र में 256 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा क्षेत्र में 256 कोरोना संक्रमित होम आईसोलेट
विज्ञापन
corona in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग के राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में पांवटा के रामपुरघाट में कोविड सेंटर बना हुआ है लेकिन दिसंबर 2020 से कोविड सेंटर में कोई कोरोना संक्रमित दाखिल और उपचाराधीन नहीं है। कोरोना के अधिकतर संक्रमित स्थानीय होने पर होम आईसोलेट ही हैं। अब फिर से कोरोना संक्रमण ने तेज गति पकड़ ली है। दो दिनों के भीतर ही क्षेत्र में 74 नए मामले कोरोना संक्रमण के आ चुके हैं।
इस वक्त राजपुर-पांवटा क्षेत्र में कुल 256 कोरोना संक्रमित हैं। सभी होम आईसोलेट हैं। बता दें कि वर्ष 2020 में सबसे पहला मामला एक जमाती का आया था। इसके बाद छात्र रावमापा तारुवाला में कोविड सेंटर बना दिया गया था। इसके बाद बातापुल के समीप स्थित एक निजी होटल और धौलाकुआं बहुतकनीकी संस्थान को कोविड सेंटर बनाया गया। पांवटा में पर्यटन विभाग के होटल में एक अन्य निजी होटल में भी कोविड संक्रमण के मरीजों को आईसोलेट किया गया था। उसके बाद केवल एक कोविड सेंटर ही रामपुरघाट में बनाया गया।
पांवटा क्षेत्र के इस कोविड सेंटर में करीब 80 बिस्तरों की सुविधा बताई जा रही है लेकिन इस कोविड सेंटर में दिसंबर 2020 से कोई मरीज दाखिल नहीं रहा है। अधिकतर मरीज पांवटा एवं आसपास क्षेत्रों से ही संक्रमित आ रहे हैं। इनको होम आईसोलेट ही किया जाता रहा है। राजपुर ब्लॉक क्षेत्र में अप्रैल 2020 से अब तक कुल 1775 कोरोना संक्रमित मामले आ चुके हैं जिसमें 1495 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक कोरोना महामारी से 24 मौतें हो चुकी हैं। इस वक्त पांवटा-राजपुर क्षेत्र में कुल 256 सक्रिय मामले हैं। पिछले दो दिनों के भीतर ही कोरोना संक्रमण के 74 नए मामले आ चुके हैं जिसमें 64 आरटीपीसीआर और 10 मामले रेपिड टेस्ट से कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने इसकी पुष्टि की है।
ा