फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona case

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 223 नए संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona case
नाहन (सिरमौर) । जिले में कोरोना संक्रमण से 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह महिला डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थीं। मृतक महिला मधुमेह रोग से पीड़ित थीं। महिला का कोरोना टेस्ट लिया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा के शहजादपुर की 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मधुमेह की बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया था। उनका बेटा मेडिकल कॉलेज नाहन में कार्यरत है। यहां सुबह करीब साढ़े 11 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान महिला का कोविड टेस्ट भी किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम मृतक महिला का अंतिम संस्कार करवाया। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम लाल कौशिक ने कोरोना संक्रमण से महिला के निधन की पुष्टि की है। वीरवार को जिले में 223 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को 679 सैंपल की जांच की गई जिसमें आरटीपीसीआर से जांचे 255 सैंपल से 103, रैपिड एंटीजन से जांचे 423 सैंपल से 119 और ट्रनॉट से एक मरीज संक्रमित मिला। इनमें सबसे ज्यादा मामले पांवटा साहिब उपमंडल से मिले। नाहन उपमंडल, पच्छाद व शिलाई क्षेत्रों से भी नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि वीरवार को 98 मरीज भी स्वस्थ हुए। जिले में कुल सक्रिय मामले 1804 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

546 को लगा कोरोना का टीका
नाहन। जिला सिरमौर में वीरवार को 546 लोगों को कोरोना का टीका लगा। स्वास्थ्य विभागने 27 केंद्रों पर टीकाकरण किया। इस दौरान फ्रंटलाइन वर्करों व वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगी। इसके अलावा किशोरों को कोवैक्सीन भी लगाई गई। जिले में अब तक 3769 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि वीरवार को 27 केंद्रों पर 546 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में 18 कोरोना मरीज दाखिल
नाहन। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में 18 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक एसएल कौशिक ने बताया कि कोविड अस्पताल में 18 मरीज दाखिल हैं जिनका चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed