{"_id":"5707f3644f1c1b7970c810f5","slug":"complete-health-programme-in-tiume","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समय पर पूरा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समय पर पूरा करें अधिकारी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
vccxv
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मासिक बैठक शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम 25 अप्रैल को होने वाले नेशनल पोलियो स्वीच डे के बारे में उपस्थित बीएमओ, एमओ, स्वास्थ्य शिक्षकों व पर्यवेक्षकों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इसके अलावा 27 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्य निवारण दिवस तथा 12 से 16 अप्रैल तक एसएनआईडी के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि वह सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समय पर पूरा करें। बैठक में ददाहू तथा शिलाई में अप्रैल माह में लगने वाले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार सहित सभी खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षक व पर्यवेक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन