फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   College students will be able to study in community libraries

Sirmour News: सामुदायिक पुस्तकालयों में पढ़ सकेंगे कॉलेज विद्यार्थी

Sat, 07 Mar 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
College students will be able to study in community libraries
सामुदायिक पुस्तकालय ददाहू को काॅलेज के किया अधीन, पहले स्कूल की ओर से हो रहा था संचालन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब सामुदायिक पुस्तकालयों का भी लाभ उठा सकेंगे। इसको लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश के सात सामुदायिक पुस्तकालयों को कॉलेज प्राचार्यों के अधीन कर दिया है। पहले ये पुस्तकालय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों के अधीन संचालित होते थे।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय के तहत ददाहू का सामुदायिक पुस्तकालय भी अब डिग्री कॉलेज ददाहू के अधीन कर दिया है। विभाग ने यह फैसला सामुदायिक पुस्तकालयों में लगातार घट रही पाठकों की संख्या और कॉलेजों में लाइब्रेरियन के बढ़ते रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन

इस निर्णय से जहां सामुदायिक पुस्तकालयों में पाठकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, वहीं कॉलेजों में पुस्तकालय संचालन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही कर्मचारियों की कमी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो सकेगी। डिग्री कॉलेज ददाहू के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि ददाहू का सामुदायिक पुस्तकालय अब कॉलेज प्रशासन के अधीन कर दिया है। इससे पहले यह पुस्तकालय लंबे समय से स्कूल प्रधानाचार्य के अधीन संचालित हो रहा था। ताजा आदेशों के अनुसार अब इसका संचालन कॉलेज प्राचार्य के अधिकार क्षेत्र में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed