{"_id":"2e121c295340c031276ce433b35888a6","slug":"churs-found-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदपुर में 1 किलो 820 ग्राम चरस समेत 2 गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदपुर में 1 किलो 820 ग्राम चरस समेत 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा यूनिट एवं पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरिपार से अवैध नशे की खेप पांवटा क्षेत्र में पहुंचने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने लालढांग-पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग पर नाका लगाया था। गोंदपुर में एक ढाबे में 2 संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। युवकों के बेग से एक किलो 820 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों पर एनडीपीएस-एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुरक्षा शाखा को अवैध नशे की खेप पांवटा क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद गिरिपार से पांवटा की तरफ आने वाले मार्ग पर नजर रखी जा रही थी। एएसआई सितार अहमद खोखर, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, मुख्य आरक्षी धर्म सिंह व आरक्षी नवराज की टीम ने गोंदपुर के समीप नाका लगा था। देर शाम करीब साढ़े 5 बजे एक ढाबे में दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
युवकों के पास थैले की तलाशी ली। आरोपी पांवटा में चरस नशे की खेप पहुंचाने आए थे। गिरिपार के धोंकोली निवासी आत्मा राम पुत्र हीरा सिंह व श्याम लाल पुत्र धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। जांच टीम की शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरिपार से पांवटा में चरस खेप पहुंचाने पहुंचे थे। ढाबे में खरीददार का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पुलिस संयुक्त टीम ने दोनों को चरस समेत दबोच लिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि टीम ने गोंदपुर में नाका लगाया था। गिरिपार निवासी आत्मा राम पुत्र हीरा सिंह व श्याम लाल पुत्र धन सिंह से चरस की खेप बरामद की है। एनडीएंडपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।