फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chudeshwar seva samiti kafota meeting

Sirmour News: वीर विक्रम सिंह अध्यक्ष और सुंदर सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sun, 05 May 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
chudeshwar seva samiti kafota meeting
कफोटा में चूडेश्वर सेवा समिति कफोटा की बैठक के बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी एवं सदस्य। संवाद
सचित्र---
विज्ञापन

वीर विक्रम सिंह अध्यक्ष और सुंदर सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
चूड़ेश्वर सेवा समिति कफोटा ने नई कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति कफोटा की बैठक रविवार को सनातन धर्म सभा कफोटा में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर ने की। बैठक में मुख्य रूप से चूड़धार में निर्माणाधीन मंदिर के लिए सहयोग राशि देने, समिति के आय व्यय और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सबसे पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से वीर विक्रम सिंह को चूड़ेश्वर सेवा समिति कफोटा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा सुंदर सिंह तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लायक राम शर्मा व बस्तीराम शर्मा को उपाध्यक्ष, तपेंद्र सिंह ठुंडू को महासचिव, संजीव ठूंडू को सह सचिव, ज्ञान ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रतिराम शर्मा को मुख्य सलाहकार, लायक राम कपूर को सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने सर्वप्रथम सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वास जताया कि वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुरजन कपूर, साधु राम फोजी, पूरन चौहान, बस्ती राम, कपिल ठाकुर, जगदीश चौहान, श्याम सिंह कपूर, लायक राम शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, जय सिंह तोमर, नरेश चौहान, विजय कंवर, विजय ठुंडू, अनिल ठुंडू, मिनीया राम, रघुवीर सिंह, कंवर नरेश चौहान, काका राम शर्मा, नरेंद्र सिंह ठुंडू, दयाराम शर्मा, रमेश चौहान, दिलीप सिंह, दीपाराम आदि मौजूद रहे।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed