{"_id":"68ef8d5a060af2ba8e026a8a","slug":"children-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-celebrating-a-green-diwali-nahan-news-c-177-1-nhn1002-162525-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों ने रैली निकाल कर दिया हरित दिवाली मनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों ने रैली निकाल कर दिया हरित दिवाली मनाने का संदेश
विज्ञापन
बेचड़ का बाग स्कूल में जागरूकता रैली निकालते बच्चे और स्कूल स्टाफ। स्रोत: स्कूल
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में हुआ कार्यक्रम
नारा लेखन में पल्लवी, भाषण में सोनाक्षी और चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चिता प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में बुधवार को स्वच्छ दिवाली हरित दिवाली अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्कूल परिसर से बाजार तक रैली निकाली और हरित दिवाली मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरित (ग्रीन) दिवाली के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब प्रधानाचार्य वैज्ञानिक अधिकारी हितेंद्र शर्मा, विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश पुंडीर और एसएमसी अध्यक्ष लेखराज अत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
हितेंद्र शर्मा ने कहा कि हमें इस बार पटाखों के स्थान पर दीपक, फूलों और प्राकृतिक सजावट से दिवाली मनानी चाहिए। इस अवसर पर आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में पल्लवी ने पहला, वंशिका ने दूसरा और कृतांजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी, दिव्या ठाकुर, नंदिनी, चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चिता, आरुषि अत्री, और उर्वशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अरुण कालिया और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।