{"_id":"5eb185cf8ebc3e90470cf0c3","slug":"business-nahan-news-sml332168113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में अब रोज खुलेंगी सब्जी, दूध, बेकरी और दवाइयों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में अब रोज खुलेंगी सब्जी, दूध, बेकरी और दवाइयों की दुकानें
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संकट के दौर में नाहन शहर में हरे और लाल रंग का फार्मूला कारगर साबित हो रहा है। प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूरा सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को शहर में हरे रंग के चिह्न वाली दुकानें खोली गईं। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान में रस्सी बांध कर ग्राहकों के भीतर आने पर रोक लगा दी है। वहीं, दुकान के सामान को हाथ लगाने से भी इंकार किया जा रहा है। भीतर से ही स्वयं दुकानदार लोगों को सामान दे रहे हैं। जबकि सामाजिक दूरी बनाने के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे पक्के रंग से गोले बना लिए हैं। हालांकि, कई दुकानदारों ने गोले नहीं लगाए हैं।
मंगलवार को बाजार में खास रौनक देखने को नहीं मिली। बाजारों में दुकानें तो खुल गई हैं, लेकिन अपेक्षा के अनुसार खरीदारी नहीं हो रही। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को शहर में अधिक भीड़ देखने को नहीं मिली। प्रशासन ने अब कर्फ्यू के समय में बदलाव कर दिया है। दस की बजाय अब सुबह नौ बजे दुकानें खोलने का समय तय हुआ है। जबकि दुकानें बंद करने का समय तीन की बजाय दो बजे रहेगा। प्रशासन ने लाल और हरे रंग के फार्मूले से कुछ दुकानों को छूट भी दी है। सब्जियां, दूध, बेकरी का सामान खराब होने का मामला प्रशासन तक पहुंचने के बाद अब इन दुकानों को लाल और हरे रंग के फार्मूले से बाहर कर दिया गया है यानी यह दुकानें हर रोज खुलेेंगी। जबकि दवाइयों और सरकारी डिपुओं को भी हर रोज खोला जा सकेगा।
उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि सब्जी, दूध, बेकरी, दवाइयां और सरकारी डिपुओं को हर रोज खोलने की अनुमति दी गई है। अन्य दुकानें लाल और हरे रंग के फार्मूले के आधार पर ही एक दिन के अंतराल के बाद खुलेंगी।