{"_id":"61c879a11d9b47392c2cdad7","slug":"buses-went-to-mandi-railly-and-people-facing-problem-in-nahan-sirmaur-nahan-news-sml3947135178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड और दिल्ली गेट पर बसों का इंतजार करती रहीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड और दिल्ली गेट पर बसों का इंतजार करती रहीं सवारियां
विज्ञापन
नाहन के दिल्ली गेट के समीप बस स्टाप पर बस का इंतजार करते लोग।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के लिए 55 बसें जाने के बाद सिरमौर जिला में रविवार को परिवहन निगम के चार दर्जन रूट प्रभावित रहे। ऐसे में अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यात्री नाहन बस स्टैंड और दिल्ली गेट पर बसों के इंतजार में दिखाई दिए। कमोवेश यही हाल जिले के अन्य क्षेत्रों का भी रहा। लोग या तो निजी गाड़ियों से या फिर निजी बसों में भारी भीड़ में घर पहुंचे।
समय दोपहर सवा एक बजे। स्थान दिल्ली गेट बस स्टाप नाहन। यहां पर रेणुकाजी क्षेत्र को जाने वाली सवारियां खासी परेशान रही। इसके बाद एक निजी बस रेणुकाजी के लिए पहुंची लेकिन उसमें भी भीड़ अधिक होने से सभी यात्री नहीं जा पाए। राम सिंह और रमेश ने बताया कि उन्हें रेणुकाजी जाना था। सुबह से बस का इंतजार कर रहे हैं। जो निजी बसें जा रही हैं उनमें काफी भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
वहीं सोलन जाने वाले राजेश कुमार और राघव ने बताया कि वह साढ़े 12 बजे से यहां पर बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सवा एक बजे तक उन्हें बस नहीं मिल पाई है। सैनवाला जाने वाले प्रदीप और सोनम ने बताया कि उनकी साढ़े चार बजे जाने वाली बस नहीं आई है।
उधर, रविवार को 25 बसें मंडी रैली के लिए रवाना की गई। ऐसे में निगम के लगभग 50 रूट प्रभावित हुए। इनमें मुख्य रूप से नाहन-चौपाल, नाहन-शिमला, नाहन-सहारनपुर, नाहन कूंहट, नाहन-खेड़ा, नाहन-कौंथरो, नाहन-कोटीधीमान, नाहन-त्रिलोकपुर, नाहन-सैनवाला-भूड़, नाहन-परवाणू, नाहन-चासी, नाहन-कोरग, नाहन-गातू, नाहन-मानगढ़, नाहन-दबाड़ा आदि शामिल हैं। कार्यवाहक बस अड्डा प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को नाहन डिपो के लांग व ग्रामीण इलाकों के करीब 50 रूट प्रभावित हुए हैं।