{"_id":"5f87467e8ebc3e5fac5aafd5","slug":"bus-nahan-news-sml348378189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर से बाहरी राज्यों के लिए नहीं हुआ बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर से बाहरी राज्यों के लिए नहीं हुआ बसों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर से बाहरी राज्यों के
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है लेकिन सिरमौर जिले से अभी तक बाहरी राज्यों के लिए बसें नहीं चलीं। एचआरटीसी प्रबंधन ने विभिन्न राज्यों के लिए चलने वाले 22 रूटों पर बस चलाने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद कुछ दिनों में इसका संचालन हो सकता है। हालांकि, एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों का रुख देखकर ही फैसला लेगा।
सिरमौर जिले से दिल्ली, देहरादून, अमृतसर, यमुनानगर के अलावा चंडीगढ़ होते हुए मनाली, धर्मशाला, ऊना के लिए बसें चलती हैं। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से बसें बंद हैं। बुधवार को कुछ जिलों से बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है लेकिन सिरमौर में अभी तक बाहरी राज्य के लिए बस नहीं चली। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार सिरमौर से बाहरी राज्य के लिए बसें चलाने में फिलहाल जल्दबाजी नहीं जाएगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगामी फैसला लिया जाएगा। हालांकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि सिरमौर से कई रूटों पर बसें चलती हैं। फिलहाल 22 रूटों पर बसें चलाने के लिए अनुमति मांगी गई है। इसकी सूची आला अधिकारियों को भेजी गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए इन बसों का जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।